न्यूरोलॉजिस्ट कैसे बनता है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:56

न्यूरोलॉजिस्ट कैसे बनें
चरण 1: न्यूरोलॉजिस्ट बनने के लिए सबसे पहले 10+2 तक की पढ़ाई फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी के साथ न्यूनतम 55% अंकों के साथ पूरी करनी होगी।
चरण 2: 12 वीं की पढ़ाई करने के बाद एमबीबीएस के लिए एडमिशन लेना होगा। जिसके लिए अपनी NEET एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करना होगा। एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करने के बाद अपनी रैंक के अनुसार कॉलेज में एडमिशन लें और अपनी 5 साल की एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करें।
चरण 3: एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद न्यूरोलॉजिस्ट बनने के लिए M.D. (Medicine) की पढ़ाई पूरी करनी होगी। M.D. पूरा करने के बाद कैंडिडेट DM (Neurology) के लिए एनरोल कर सकते हैं जो 3 साल का कोर्स होता है।
चरण 4: D.M.(Neurology) कोर्स के तीन साल पूरे होने और मेडिकल कॉउंसिल ऑफ़ इंडिया से आवश्यक पंजीकरण प्राप्त करने के बाद, न्यूरोलॉजिस्ट सरकारी और निजी हॉस्पिटल जैसे AIIMS आदि में नौकरी पा सकता है। अच्छे उद्यमिता कौशल वाला न्यूरोलॉजिस्ट बाद में चाहे तो अपना भी क्लिनिक भी खोल सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info